गोह: बलिराम यादव चौथी बार फाग के पैक्स अध्यक्ष बने, समर्थकों में खुशी का माहौल
Goh, Aurangabad | Mar 19, 2026 गुरुवार को गोह प्रखंड कार्यालय सभागार में फाग पंचायत में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ जो दोपहर करीब 1:00 बजे पूरी कर ली गई। इधर चौथी बार बलिराम यादव को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीनिवास शर्मा को 379 मतों से हरा दिया। बलिराम यादव को 744 मत प्राप्त हुआ जबकि