एलेनाबाद: सिरसा में 28 किलो 660 ग्राम चूरा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ऐलनाबाद में 28 किलो 660 ग्राम चूरा पोस्त के साथ पंजाब के दो नशा तस्करों को गिरफ्त में लिया। दोनों आरोपी पंजाब से नशीले पदार्थ की खेप लेकर हरियाणा में सप्लाई करने आए थे।