सहारनपुर: सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 20 चोरी की बाइक बरामद, फर्जी RC और नंबर प्लेट से बदलते थे पहचान
सहारनपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का शुक्रवार दोपहर एक बजे खुलासा किया है। नानौता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 20 बाइक, 7 फर्जी नंबर प्लेट, 4 फर्जी आरसी, चेसिस और इंजन नंबर बदलने वाली डाई मशीन, काले पेंट का स्प्रे और लोहे की रेती बरामद की है।