छौड़ाही: मूसलाधार बारिश से पीरनगर में सड़क बनी तालाब, ठेहुना भर पानी से राहगीर व स्कूली छात्र-छात्राएं परेशान।
मूसलाधार बारिश से पीरनगर में सड़क बनी तालाब, ठेहुना भर पानी से राहगीर व स्कूली छात्र-छात्राएं परेशान। सोमवार की देर रात हुई झमाझम और मूसलाधार बारिश ने दौलतपुर–मालीपुर मुख्य पथ स्थित पीरनगर में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हुई बारिश के कारण सड़क पर ठेहुना भर पानी जमा हो गया, जिससे सोमवार को आवागमन प्रभावित रहा। सड़क पर जलजमाव होने से दोपहिया वाहन च