कटनी नगर: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 मामले दर्ज, 470 लीटर से अधिक शराब ज़ब्त: एडिशनल एसपी
पुलिस द्वारा चलाए जा रही शिकंजा अभियान के तहत एक ही दिन में पुलिस ने 105 लोगों पर आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए और 470 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की है जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 88 हजार 900 रुपये आँकी गई है। कार्यवाही के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज शनिवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी दी।