बिंदकी: बिंदकी में अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए 227 मतदाताओं की सूची जारी, नामांकन 7 और 8 मई को होंगे
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के अधिवक्ता सभागार कक्ष में बुधवार को दिन में 11 बजे अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं की 227 लोगों की मतदाता सूची जारी हो गई। कुछ अधिवक्ताओं ने मतदाता सूची पर असहमति जताई। इस मामले में एल्डर कमेटी के एडवोकेट रमाकांत तिवारी ने बताया कि 7 तथा 8 मई को सभी पदों के लिए नामांकन पत्रों के वितरण तथा नामांकन होंगे।