गुन्नौर: गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में मकान के लेंटर की तराई करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत
धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी हरि सिंह के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार शाम करीब 7 बजे हरि सिंह अपने मकान के लेटर की तराई करने के लिए छत पर गए थे। तभी मकान के लेंटर की तराई करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से हरिसिंह की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।