बीना: ग्राम नौगांव में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, तीन जुआरी गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 23, 2024 पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम नौगांव में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर बीना थाने से पुलिस जवान पहुंच गए, जहां पर जुआरी जीत हार का दाव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से आरोपी राजपाल राहुल एवं राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी एवं 3850 रुपए जप्त किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।