सदर: महापौर व नगर आयुक्त ने अस्सी-नगवां क्षेत्र में नालों की सफाई का लिया जायजा
वाराणसी : बरसात से पहले नालों की सफाई नगर निगम की प्राथमिकता है । इसकी मानिटरिंग महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल स्वयं कर रहे हैं । इस क्रम में बुधवार को दोनों अधिकारियों ने अस्सी और सीर गोवर्धन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था की हकीकत जांची।