दमोह: नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा, स्लॉटर हाउस सहित 3 प्रस्ताव निरस्त, 8 पर सहमति बनी, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 29, 2026 दमोह नगर पालिका परिषद की बुधवार शाम हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। 11 प्रस्तावों में से 8 पर सहमति बनी, जबकि स्लॉटर हाउस, कचरा कंपनी टेंडर और एएचपी मकान निर्माण सहित 3 प्रस्ताव निरस्त किए गए। कचरा संग्रहण के लिए नया टेंडर जारी होगा। पेयजल, सफाई, सड़क, बिजली और पर्यावरण पर चर्चा हुई। दो नई पानी टंकियों व शहर प्रवेश द्वार निर्माण को मंजूरी मिली।