कल्पा: किन्नौर के पोवारी समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 धंसने लगा, लगातार कट रही सड़क, भारी वाहनों के लिए बनी खतरा
Kalpa, Kinnaur | Sep 14, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के पोवारी समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 लगातार धंसने लगा है।रविवार दोपहर 3:55 मिनट के आसपास इस जगह पर भारी वाहनों के आवाजाही के दौरान सड़क के एक ओर मिट्टी व पत्थर गिरने लगे है। जिसकारण सड़क के कटने का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है।ऐसे मे मजबूरन सेब से लदे वाहनो को चालक जान जोखिम मे डालकर सड़क पार करवा रहे है।