हमीरपुर: उड़नदस्ता टीम ने मझगवां थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग में 02 लाख 66 हजार 500 संदिग्ध रुपयों की जब्ती की गई
थाना मझगवां क्षेत्र अन्तर्गत मजिस्ट्रेट व मझगवां पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान गिरवर बैरियर के पास संदिग्ध वाहन में सवार अभिषेक पुत्र रामनरेश ग्राम पौथिया निवासी के कब्जे से मुबलिक 02 लाख 66 हजार 500 रुपयें बरामद हुए। व्यक्ति से बरामद धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो सही उत्तर नही दे सका।