मधेपुरा में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का संदेश
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को मधेपुरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा, छात्र और आम नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय परिसर से हुआ। यहां से यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भूपेंद्र नारायण मंडल चौक (कॉलेज चौक) पहुंची। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से जोड़ना और प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया।
डीएम ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, इसलिए इसके प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का भाव प्रत्येक नागरिक में होना चाहिए।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #khanglobalstudies #janpolice #madhepurabihar #koshinews #knowyourpolice #madhepurapolice #HainTaiyarHum #HainTaiyaarHum @highlight
बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा
बाइट - आम्रपाली कुमारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मधेपुरा