बैरसिया: गुनगा इलाके में पानी के गड्ढे से पुलिस ने 13 दिन से लापता कारोबारी का शव बरामद किया
Berasia, Bhopal | Apr 29, 2026 भोपाल के गुनगा इलाके में स्थित एक पानी के गड्ढे से पुलिस ने 13 दिन से लापता कारोबारी की बॉडी बरामद की है। मृतक की लास्ट लोकेशन उसके ताऊ के खेत में मिली थी। कॉल डिटेल में भी आखिरी तीन कॉल उसके करीबी रिश्तेदारों के हैं। जिसमें एक महिला व दो नंबर ताऊ के बेटों के हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी ।