ब्रह्मपुर: रघुनाथपुर-बलिया एलाइनमेंट प्रस्ताव पर रेलवे ने लिया संज्ञान, आधिकारिक समीक्षा की घोषणा, दूरी घटने का दावा
बलिया–आरा प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना को लेकर पहल तेज हो गई है। एलाइनमेंट को जगजीवन हॉल्ट की बजाय रघुनाथपुर से करने के प्रस्ताव पर रेलवे ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है और इसे नियमानुसार विचार के लिए स्वीकार किया है। डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए प्रस्ताव के बाद यह जवाब मिला है।