हमीरपुर: दवाओं के ढेर और गंदगी से पचखुरा बुजुर्ग पीएचसी की नई पहचान, ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो
पचखुरा बुजुर्ग में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है। अस्पताल कैंपस में दवाइयां के जगह-जगह ढेर लगे हैं। गंदगी का अंबार चारों तरफ दिख रहा है। इस अव्यवस्था का एक वीडियो ग्रामीण सोशल मीडिया पर अपलोड करके योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाये है। पचखुरा बुजुर्ग में सुरौली मार्ग किनारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है।