बेगूसराय: सदर प्रखंड में गुब्बारा उड़ाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, DM रहे मुख्य अतिथि
जीविका द्वारा मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन सदर प्रखंड के कंकौल में किया गया. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जागरूकता नारा लिखे गुब्बारा को उड़ा कर किया. जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान में जीविका दीदियों की भूमिका की सराहना भी की. डीएम ने दीदियों द्वारा बनाये गए रंगोली एवं मेहंदी का भी अवलोकन किया.