बेगूसराय: प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता के लिए बिहार आइकॉन मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम आयोजित, DM रहे मौजूद
अपने अधिकारों का आओ सम्मान करें, चलो मतदान करें के साथ बिहार की स्वीप आइकॉन मैथली ठाकुर ने बेगूसराय जिला वासियों से 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान बहुत आवश्यक है. सूबे बिहार में यदि बेगूसराय जिला का मतदान प्रतिशत नंबर एक पर आया तो दुबारा मैथली ठाकुर दो घंटे का कार्यक्रम करेंगी.