बेगूसराय: मंडलकारा में IMA द्वारा मेडिकल कैम्प आयोजित, 100 बंदियों का हुआ नेत्र परीक्षण
मंडल कारा में IMA द्वारा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया. जहां जेल में बंद 100 बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया. कई बंदियों को दवा दी गई साथ ही कई को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गयी. इस बात की जानकारी आईएमए अध्य्क्ष डॉ एके राय ने दी. उन्होंने बताया कि इस मौके पर आईएमए सचिव डॉ पंकज कुमार, डॉ हीरा कुमार, डॉ सोना ने कैम्प में अपना अहम योगदान दिया.