बेगूसराय: रिफाइनरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मजदूर के साथ की मारपीट, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
चौंकाने वाली खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां शांति पूर्ण तरीके से अपने मांग और अधिकारों की लड़ाई को लेकर चार दिनों से कार्य वहिष्कार कर रहे मजदूरों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दो लोगो को बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना रिफायनरी थाना क्षेत्र के धत्ता मोड़ स्थित एलएंड टी कंपनी की है. जख्मियों में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी दिनेश सिंह शामिल है.