बेगूसराय: कौड़ा गांव के क्रिकेट मैदान में बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना विफल, 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव स्थित क्रिकेट मैदान में एक बड़ी अपराधी घटना करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है. इस दौरान 01 देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गढ़पुरा थाना को सूचना मिली कि कौड़ा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है.