दरभा: दरभा के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती निकली, 20 अप्रैल तक करें आवेदन
Darbha, Bastar | Apr 2, 2026 जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम पंचायत छिन्दगुर और छिन्दावाड़ा में कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के एक पद की पूर्ति की जानी है।