03 दम्पत्तियों का आपसी समझौता कराकर उन्हें सकुशल पुलिस लाइन से विदा किया गया।*
1. थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति, जिनका विवाह लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुआ था। आवेदिका पिछले 01 माह से अपने मायके में रह रही थी। प्रथम पक्ष ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा भरण-पोषण हेतु पर्याप्त धनराशि नहीं देता, जिसके कारण वह अपने मायके चली गई। द्वितीय पक्ष ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में शराब का सेवन नहीं करेगा तथा अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई एवं समझाया-बुझाया गया। परामर्श उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर सहमत हुए, जिसके पश्चात उन्हें सकुशल विदा किया गया।
2. थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति, जिनका विवाह लगभग 07 वर्ष पूर्व हुआ था। आवेदिका पिछले 02 माह से अपने मायके में रह रही थी। प्रथम पक्ष ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते हैं तथा उसका पति उसके साथ मारपीट करता है एवं भरण-पोषण हेतु धनराशि नहीं देता, जिसके कारण वह अपने मायके चली गई। द्वितीय पक्ष ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करेगा तथा अपनी पत्नी एवं बच्चों को अपने साथ रखना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद था। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई एवं समझाया गया। परामर्श उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर सहमत हुए तथा उन्हें सकुशल विदा किया गया।
3. थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति, जिनका विवाह लगभग 02 वर्ष पूर्व हुआ था। आवेदिका पिछले 06 माह से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आवेदिका ने अपने पति के साथ किराये के मकान में रहने की इच्छा व्यक्त की। द्वितीय पक्ष ने आवेदिका की सभी शर्तें स्वीकार करते हुए उसके साथ किराये के मकान में रहने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई एवं समझाया गया। परामर्श उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर सहमत हुए तथा उन्हें सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी निशा मिश्रा एवं आरक्षी विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 4, 2026