पतरघट: पतरघट पुलिस ने मानिकपुर गांव से पुलिस पर हमले किए जाने के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
पतरघट पुलिस ने पूर्व में पतरघट पुलिस पर हमला किये जाने के मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया कि पूर्व में पतरघट पुलिस पर जानलेवा हमला के मामले में दर्ज सौर बाजार (पतरघट) थाना कांड संख्या 387/23 के नामजद आरोपी गुलशन कुमार उर्फ रामप्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.