चाईबासा । सुनार पट्टी गली में सोमवार को अचानक 12 बजे पीपल का विशाल पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने के साथ ही कई बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना के बाद गली में आवागमन बंद हो गया है।