इटावा: चितभवन गांव में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी समेत 3 हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 15, 2024 चितभवन गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो जाने से रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार पति पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।