इटावा: पिलखर नहर पुल के समीप देर रात डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति, पुलिस ने भेजा अस्पताल
Etawah, Etawah | Mar 15, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पिलखर नहर पुल के पास,बीती रात बाइक से जा रहे अड्डा सती निवासी गुरुवचन सिंह पुत्र कृष्ण मुरारी की बाइक, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में गुरुवचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल को अस्पताल पहुँचाया। वहीं डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर सैफई PGI रैफर कर दिया।