इटावा: उदयपुरा में बाइक सवार को बचाते वक्त अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, हादसे में ऑटो सवार शिक्षिका व चालक हुआ घायल
Etawah, Etawah | Mar 15, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास बसरेहर ब्लॉक के अमृतपुर प्राइमरी की शिक्षिका, विजय नगर निवासी रेनू पत्नी चन्दन सिंह ऑटो से शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही थी। तभी बाइक सवार को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक अवनीश व शिक्षिका घायल हो गयी।राहगीरों की सूचना पर पहुँची एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया।