इटावा: महेवा में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत व एक घायल
Etawah, Etawah | Mar 15, 2024 बकेवर इलाके के महेवा में गुरुवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने हरियाणा के करनाल से कानपुर देहात जा रहे बाइक सवार दो दोस्त को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में बाइक सवार एक युवक संदीप की दर्दनाक मौत हो गई तो राजेश घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुट गई है।