इटावा: वैदपुरा इलाके में एएनएम छात्रा की हत्या के मामले को लेकर एसएसपी ने दी जानकारी, मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया
Etawah, Etawah | Mar 15, 2024 वैदपुरा इलाके में एएनएम छात्रा का हत्या कर शव फेंके जाने के मामले को लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मृतिका की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी महेंद्र और अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को बरामद कर लिया गया है।आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी।