बाह: बासौनी में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी
थाना बासौनी के एक गांव की एक नाबालिग किशोरी ने अपने गांव के एक युवक पर तमंचा तानकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब पीड़िता अपने पुराने घर जा रही थी। आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी को दबोच लिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद, पीड़िता मंगलवार दोपहर 1 बजे करीब अपनी मां के साथ