सिकंदरा: भाल के पास अवैध मिट्टी खनन पर तहसील प्रशासन ने छापा, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, खनन माफिया फरार
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भाल गांव के पास शुक्रवार देर रात तहसील प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जब्त वाहन को राजपुर थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं अन्य वाहन चालक प्रशासन की टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा तहसील क्षेत्र में लंबे समय से अ