सिहोरा: संकट में जीवनदायिनी, कई जगह गड्ढों में तब्दील हुई हिरन नदी
असंख्य जलीय जीव जंतुओं सहित जबलपुर जिले के सिहोरा और कुंडम क्षेत्र के लाखों लोगों की जीवन दायनी हिरन नदी की स्तिथि गर्मी आते ही दयनीय हो जाती है,ग्रामीण बुजुर्गों की मानें तो हिरन नदी का कुछ वर्षों से गर्मी आते ही जलस्तर कम होना मुख्य बजह नदी से रेत का अंधाधुंध अवैध उत्खनन बताया जा रहा है, वहीं आज से लगभग दस साल पहले ऐसी स्तिथि नहीं थी।