शाहबाद: प्रबंधक ने 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को निशुल्क पढ़ाई का दावा किया
एसडी जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक सत्यवीर शुक्ला ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हाईस्कूल में 85% से ऊपर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 12 तक निशुल्क शिक्षा देने का दावा किया और बताया शिक्षण सामग्री भी छात्र-छात्राओं को प्रबंध तंत्र द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।