माखन नगर: माखननगर तहसील में गौ सम्मान अभियान के तहत गौ सेवकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 29, 2026
माखननगर में राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान अभियान के तहत बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में युवा गौ सेवकों ने भाग लिया।