नकुड: इस्लाम नगर तीतरो रजवाहे की पटरी के चौड़ीकरण कार्य का भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास
जनपद की गंगोह विधानसभा के विधायक चौधरी किरत सिंह ने 14 करोड़ 73 लाख की लागत से इस्लामनगर-तीतरो रजवाहे की पटरी के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। और कहा की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य कराये हैँ और जनपद सहित प्रदेश मे सड़को का जाल बिछाया है l