मानवता की मिसाल: भाजपा के पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने दिखाई तत्परता, छौधा के पास हादसे में घायल युवक को खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल
मुरैना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का परिचय दिया है।छौंदा गांव के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक के लिए वह संकटमोचक बनकर सामने आए। बिना किसी देरी के उन्होंने घायल को अपनी निजी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच सकी।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक रघुराज कंसाना अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बाइक रैली कार्यक्रम में शामिल होकर मुरैना वापस लौट रहे थे। इसी दौरान छौंदा गांव के पास हाईवे किनारे एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था और आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा थी, लेकिन कोई भी उसे अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
#morenamp #morenq
Morena, Morena | Sep 24, 2026