जहानाबाद: जहानाबाद योगा बीघा में मोबाइल देख रहे 10 वर्षीय बालक पर गिरी पुरानी दीवार, दबकर दर्दनाक मौत
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के योगा बीघा गांव में एक 10 वर्षीय बच्चा घर के पास मोबाइल देख रहा था, तभी अचानक पुरानी दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर परसबिघा थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां आगे की प्रक्रिया मंगलवार शाम करीब 5 बजे जारी है।