महोबा: बिलबई गांव के एक किशोर ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 7, 2026 महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव निवासी जयहिंद के 17 वर्षीय पुत्र लोकेश ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे किशोर कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया है। जहां डॉक्टर कि देखरेख में किशोर का उपचार किया जा रहा है।