कासगंज: सोरों कस्बे में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता ने किया शुभारंभ
कासगंज जिले के सोरों कस्बे में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।