कौंच: कोंच तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, 222 में से 27 का निस्तारण
Konch, Jalaun | Jul 6, 2026 कोंच तहसील सभागार में सोमवार दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, इस दौरान कुल 222 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 27 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।