सैदपुर: ऐलान के बाद एयरपोर्ट पर कांग्रेस का डेलिगेशन रोका गया, कैथी और कटरिया बने छावनी, DM-SP ने सैदपुर में किया कैम्प
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कटरिया जाने के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने जिले में धारा 163 लागू कर दिया। इसके साथ ही 30 अप्रैल तक जिले में समूह में बाहरी लोगों या राजनीतिक दलों का प्रवेश रोक दिया गया और किसी भी तरह के प्रदर्शन या मार्च पर भी रोक लगा दी गयी। सोमवार को कटरिया के लिए निकले कांग्रेस के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बाबतपुर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।