भैंसदेही: कोथलकुंड के मालेगांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने कलेक्टर से 7 दिन में समाधान की मांग की
भैंसदेही विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कोथलकुल अंतर्गत आने वाले ग्राम मालेगांव में पिछले दो वर्षों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं जन सुनवाई अधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर जल जीवन मिशन योजना की लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने 7 दिनों के भीतर समस्या का समाधान न होने पर पीएचई कार्यालय का घेराव और चक्का जाम की चेतावनी दी है।