बिसौली: औरछी आसफपुर रोड पर नकब लगाकर टेंट की दुकान से हजारों का सामान चोरी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से माल ले जाने की आशंका
Bisauli, Budaun | May 24, 2026 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रात में चोरों ने औरछी-आसफपुर रोड स्थित एक टेंट की दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है।