बीरपुर: बीरपुर किसान भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
किसान भवन बीरपुर में मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ दिवाकर गौतम ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि आज देश को पुनः कांग्रेस की जरूरत है।