बीरपुर: सड़क दुर्घटना में जख्मी जगदर पंचायत निवासी बबलू पोद्दार से बेगूसराय अस्पताल जाकर मिले विधायक कुंदन कुमार
बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिला जब बीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत निवासी बबलू पोद्दार बीते दिनों सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। जिसकी सूचना पर बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने बेगूसराय के निजी अस्पताल जाकर जख्मी बबलु पोद्दार के स्वास्थ्य की जानकारी लिया।