बीरपुर: नौला चौक के समीप ई रिक्शा की ठोकर से एक बच्ची हुई जख्मी
बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर नौला चौक के समीप ई रिक्शा की ठोकर से एक आठ वर्षीय बच्ची जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची नौला पूर्वी टोला निवासी धीरज कुमार की आठ वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह बच्ची बजरंगबली मेला देख कर घर लौट रही थी। इसी दौरान नौला चौक के समीप ई-रिक्शा ने उसे ठोकर मार दी।