बीरपुर: बीरपुर प्रखंड के आठ पंचायतों में पीडीएस दुकानों पर कैम्प लगाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य शुरू
बीरपुर प्रखंड के कुल आठ पंचायतों में विशेष कैम्प लगाकर पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सोनाली सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड के कुल 50 पीडीएस दुकानों पर कैंप लगाकर लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दी गई है।