चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के गार्ड से उलझे परिजनों का मामला मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने सुलझाया
Churu, Churu | Jul 28, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के मातृ एवं शिशु इकाई में सोमवार को एक गार्ड से रोगी के परिजन परिजन उलझ गए। आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे से परिजन मिलना चाहते थे लेकिन गार्ड ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। गार्ड के रोकने से आक्रोशित परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचकर गार्ड की शिकायत करने लगे।