हमीरगढ़: ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर जताया रोष, कंटेनर व खाली प्लॉट पर संचालन रोकने की मांग की
हमीरगढ़। पंचायत समिति सुवाणा की ग्राम पंचायत भोली क्षेत्र के मंडपिया गांव के ग्रामीणों ने आबकारी विभाग को शिकायत देकर निर्धारित स्थान के अलावा अन्य जगहों पर कथित रूप से अवैध शराब बिक्री किए जाने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने मण्डपीया चारणान चौराहा, भोली गांव तथा बाइपास क्षेत्र में लगाए गए कंटेनरों और एक खाली प्लॉट पर शराब विक्रय की गतिविधियों पर रोक की मांग।